- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- UP SBSP Party Expansion | Om Prakash Rajbhar Joins LJP Leaders
लखनऊ में लोजपा के नेताओं ने सुभासपा की सदस्यता ली:राजभर बोले- अखिलेश यादव के साथ बिना जनाधार वाले जुड़ रहे
- कॉपी लिंक

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार की मुहिम तेज कर दी है। रविवार को लखनऊ में पार्क रोड स्थित विधायक निवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रेसवार्ता की।
इस दौरान उन्होंने लोजपा छोड़कर आए कई नेताओं समेत अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजभर ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। अखिलेश के साथ बिना जनाधार वाले नेता जुड़ रहे हैं।

नए लोगों को जोड़ने के लिए अभियान
ओमप्रकाश राजभर ने आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है। राजभर ने कहा कि पार्टी लगातार अपना संगठन मजबूत करने में जुटी है और नए लोगों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
2027 चुनाव से पहले सदस्यता अभियान तेज
राजभर ने पार्टी में शामिल हुए नए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सदस्यता कार्यक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी का फोकस नए नेताओं और कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को विस्तार देने पर है।
…………………..
ये खबर भी पढ़िए-
दूल्हों ने पहनी 1-1 करोड़ के नोटों की माला:100 फीट लंबी, मथुरा में घुड़चढ़ी पर जीजा ने गिफ्ट में दीं

मथुरा में जीजा ने अपने सालों की घुड़चढ़ी में दोनों दूल्हों को एक-एक करोड़ रुपए के नोटों की माला पहनाई। 100 फीट लंबी इन मालाओं को संभालने के लिए कई लोगों को जुटना पड़ा। दरअसल, गांव नगला फोंदा निवासी योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शनिवार को घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। पढ़िए पूरी खबर






















