- Hindi News
- International
- Peru Andes Earthquake: 6.9 Magnitude Tremors Felt In Lima; No Casualties
पेरू के एंडीज पर्वत में 6.7 तीव्रता का भूकंप:राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
- कॉपी लिंक

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शुक्रवार रात 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई गई थी।
डर के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि, अब तक किसी की मौत या घायल होने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शुक्रवार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र जुनिन शहर से 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज पर्वत क्षेत्र में जमीन से 108 किलोमीटर नीचे था।
भूकंप से जुड़ी 4 तस्वीरें…




पेरू में पहले भी आ चुके हैं तेज भूकंप
पेरू प्रशांत महासागर के आसपास फैले 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में आता है। यह करीब 40 हजार किलोमीटर लंबा ज्वालामुखियों और भूगर्भीय दरारों का इलाका है। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी क्षेत्र में आते हैं।
इससे पहले अगस्त में पेरू के एंडीज क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें दो लोग घायल हुए थे। कई घरों, स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा था।
वहीं, जुलाई में जुनिन इलाके में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे।

अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी, कोर्ट में निखिल गुप्ता ने पन्नू से माफी मांगी
0:45रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया: यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें, पुतिन ने कहा था- दर्दनाक जवाब देंगे
0:41बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर में आग लगाई: कल युनूस का घर जलाया था; PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया
0:47ट्रम्प ने यूरोप से कहा- यूक्रेन की फंडिंग बंद करो: पुतिन से मुलाकात के बाद बोले- युद्ध खत्म होने से पैसा और लोगों की जान बचेगी
0:51






















