- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Bihar Weather Alert | Patna Rain Forecast & Temperature Drop Update
LIVE'अकवान' साइक्लोन का असरः भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट:समस्तीपुर-नालंदा में बादल छाए; 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
- कॉपी लिंक

बिहार में नवंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आमतौर पर इस समय ठंड बढ़ने और सुबह-शाम धुंध छाने का दौर शुरू हो जाता है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से राज्य का मौसम बदला हुआ है।
आज यानी 21 नवंबर को समस्तीपुर-नालंदा में बादल छाए हैं। वहीं मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी बिहार में देखने को मिल सकता है। भागलपुर और कटिहार जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी बिहार के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।
मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बादलों की वजह से दिन में धूप कमजोर रहेगी, जबकि बारिश और हवा के कारण मौसम में ठंडक महसूस हो सकती है।

खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















