- Hindi News
- Sports
- Cricket
- India Vs Nepal LIVE Score Update; Vaibhav Sooryavanshi Tilak Varma | Asia Cup Rising Stars
LIVEवैभव सूर्यवंशी नेपाल के खिलाफ 26 रन बनाकर आउट:अभिषेक शर्मा 9 रन बना सके; राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A का स्कोर- 90/3
- कॉपी लिंक

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत A का मुकाबला नेपाल से हो रहा है। दोहा में टॉस जीतकर नेपाल ने गेंदबाजी चुनी है।
भारत ने 23 ओवर के बाद 3 विकेट पर 90 रन बनाए हैं। कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक शर्मा 9 और आयुष बडोनी 2 रन बना सके।

लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
ललित राजबंशी के 22वें ओवर की चौथी गेंद पर कुमार कुशाग्र ने चौका लगाया। उन्होंने आगे बढ़कर कवर के बाहर ड्राइव खेला। गेंद स्वीपर कवर के फील्डर से दूर बाउंड्री पार चली गई। यह बाउंड्री 61 गेंद के बाद लगी है। इससे पहले 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुशाग्र ने ही चौका लगाया था।

- कॉपी लिंक
कुशल भुर्तेल के 19वें ओवर में 3 रन बने। कुशल की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने कवर की ओर शॉट खेला, लेकिन रन नहीं बना। इसके बाद की 2 गेंद तिलक ने डॉट खेली। इसके बाद आखिरी गेंद पर 1 रन बना।
- कॉपी लिंक
भारत A ने 16वें ओवर में 6 रन बनाए। ललित राजबंशी के ओवर में तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने 6 सिंगल लिए।
नेपाल के स्पिनर्स पिच का फायदा उठा रहे हैं। गेंद बल्ले पर रुककर आ रही है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी हो रही है।
- कॉपी लिंक
नेपाल के स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। 13वें ओवर में संदीप लामिछाने ने 4 रन दिए, जबकि 14वें ओवर में राशिद खान के ओवर से 3 रन आए।
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर आउट हो गए। पवन सर्राफ ने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें बोल्ड किया।
वैभव मिडिल स्टंप पर आती गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद पिच पर रुककर घूम गई और बल्ले को छकाते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी।

- कॉपी लिंक
तिलक वर्मा को पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर जीवनदान मिला। नंदन यादव की बैक ऑफ लेंथ गेंद पर तिलक ने ऑफ साइड में कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई। लोकेश ने दोनों हाथों से कैच लेने की कोशिश की, मगर गेंद हाथों से छिटक गई।
- कॉपी लिंक
नेपाल ने भारत A को दूसरा झटका दिया। ललित राजबंशी ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर आयुष बडोनी को स्टंप आउट कराया।
आयुष आगे निकलकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश में गेंद की टर्न से चूक गए और विकेटकीपर दीपक डुमरे ने उन्हें स्टंप कर दिया। बदोनी 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए।
- कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। नंदन यादव ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें पवेलियन भेजा। अभिषेक बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद पिच पर रुककर आई और बल्ले के निचले हिस्से से लगकर हवा में उछल गई। मिडऑफ पर पीछे की ओर दौड़ते हुए सब्स्टीट्यूट फील्डर अभिषेक गौतम ने शानदार कैच पकड़ा।
- कॉपी लिंक
अभिषेक शर्मा ने नंदन यादव के ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से छक्का लगाया। ओवर में 8 रन बने।
- कॉपी लिंक
वैभव सूर्यवंशी ने पवन सर्राफ के तीसरे ओवर में पॉइंट के ऊपर से शॉट खेलकर 2 रन लिए। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर पॉइंट के गैप से चौका लगाया। ओवर में कुल 7 रन बने।
- कॉपी लिंक
नेपाल की ओर से पवन सर्राफ ने पहला ओवर किया। वैभव सूर्यवंशी ने ओवर की पहली गेंद पर कवर की तरफ शॉट खेला, लेकिन फील्डर की मिसफील्ड के कारण 2 रन मिले।
- कॉपी लिंक
पिच रिपोर्ट में बताया गया कि पिच पर घास की हल्की परत है और दरारें भी नहीं हैं। कुछ जगह पिच सूखी जरूर है, लेकिन पहले से ज्यादा सख्त है। इससे गेंद का बाउंस बराबर रहने की उम्मीद है। इस मैदान पर 225-230 रन का स्कोर अच्छा माना जाएगा।
- कॉपी लिंक
भारत A के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और टीम को वही मिला। पिच अच्छी दिख रही है और टीम पहले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहती है। तिलक ने कहा कि टीम का लक्ष्य हर मैच पर ध्यान देना और टूर्नामेंट जीतना है।
- कॉपी लिंक
नेपाल ने भारत A के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत A की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर नजरें रहेंगी।
- कॉपी लिंक
भारत ने 2013 में इस टूर्नामेंट का पहला सीजन जीता था। इसके बाद से टीम खिताब नहीं जीत सकी है।
- कॉपी लिंक
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। इनमें 5 टेस्ट खेलने वाले देश अपनी A टीम के साथ उतरे हैं, जबकि 3 टीमें एसोसिएट देशों की हैं। नेपाल ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी क्षमता दिखाई थी।
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। वे इस टूर्नामेंट में अपनी फिटनेस साबित करने और गेंदबाजी में लय हासिल करने उतरेंगे। प्रिंस यादव भी चोट से वापसी कर रहे हैं। दोनों तेज गेंदबाजों के लिए यह टूर्नामेंट अपनी लय और आत्मविश्वास हासिल करने का मौका है।
डेढ़ साल बाद लौटे आकाश दीप ने 3 विकेट लिए: बोले- गंभीर के फॉलो-अप से मोटिवेशन मिला; जायसवाल-राहुल ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई

आकाशदीप का थ्रो ग्लेन फिलिप्स के हेलमेट पर लगा: कप्तान गिल रिव्यू गंवाने के बाद भड़के, यशस्वी का कैच ड्रॉप हुआ
0:50पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया: आमिर जमाल को 6 विकेट, 34 रन भी बनाए; श्रीलंका की लगातार छठी हार

वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 159/1: राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी लगाई, न्यूजीलैंड 368 रन पर ऑलआउट
0:50






















