मेरठ में आज मौसम में बदलाव के आसार:आसमान में छाए बादलों के साथ दोपहर बाद हो सकती है हल्की बारिश

हर्षवर्धन पूनिया। मेरठ2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मेरठ शहर में शनिवार की सुबह आसमान में छाए बादलों के साथ होने के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश होने पर तापमान में मामूली गिरावट के साथ लोगों को उमस से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला के अनुसार शनिवार को मेरठ का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और दोपहर बाद स्थानीय स्तर पर बारिश की स्थिति बन सकती है।

बारिश के बाद मौसम साफ होने पर दोबारा धूप निकलने से उमस बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में तापमान बहुत अधिक न होने के बावजूद लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट का अहसास हो सकता है।

वहीं, शहर की हवा की गुणवत्ता भी पूरी तरह साफ नहीं है। मेरठ में एक्यूआई करीब 100 से 134 के बीच दर्ज किया गया है। हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के आसपास बनी हुई है। मौसम में बारिश होने पर प्रदूषक कणों में कुछ कमी आने की उम्मीद रहती है।

मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही के अनुसार मानसून का असर खत्म होने के बाद आज मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटों के बाद स्थिति फिर पहले जैसी ही बनेगी और बढ़ते तापमान के साथ उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links