भारतीय विमेंस अंडर-19 टीम ने 230 रन बनाए:दीया ने 87 और अचसाह ने 82 रन की पारी खेली; इंग्लैंड को 231 रन का टारगेट

56 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
दीया यादव ने 87 रन की पारी खेली। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
दीया यादव ने 87 रन की पारी खेली। -फाइल फोटो

भारतीय विमेंस अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टी-20 में 20 ओवर में 6 विकेट पर 230 रन बनाए। वडोदरा में शनिवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

भारत की ओर से दीया यादव और अचसाह परमार ने अर्धशतक लगाए। दीया ने 87, जबकि अचसाह ने 82 रन की पारी खेली।

दीया-अचसाह के बीच 104 रन की साझेदारी

दीया यादव ने 49 गेंदों पर 87 रन बनाए। उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, अचसाह परमार ने 41 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी हुई। दीया 16.1 ओवर में 171 रन के स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद अचसाह ने पारी को आगे बढ़ाया।

आखिरी ओवरों में तेजी से रन बने

उमा काशवी ने 7 गेंदों पर 15 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। कुमारी पलक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत का स्कोर 230 रन तक पहुंचाया। वह 1 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इंग्लैंड की ओर से मारिया एंड्रयूज और श्रिष्टि पाटिल ने 2-2 विकेट लिए। ब्रायनी गिलग्रास को एक विकेट मिला। भारत ने इंग्लैंड के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा है।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links