- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhojpur
- Bhojpur Police Digital Strike Against Obscene Social Media Content
भोजपुर में 120 इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट पर डिजिटल स्ट्राइक:अश्लीलता, रंगदारी, जातीय उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई, मॉनिटरिंग टीम लगातार रख रही नजर
- कॉपी लिंक

इंटरनेट मीडिया पर लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अश्लीलता, हिंसा, रंगदारी और अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, विवादित गानों और भड़काऊ रील के जरिए समाज में जाति
भोजपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 'डिजिटल स्ट्राइक अभियान' के तहत अब तक इंस्टाग्राम और फेसबुक की 120 आइडी के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 40 आइडी को टेक डाउन कराया गया है। यानी इन अकाउंट को संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया गया है। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार रख रही नजर
एसपी ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने, अश्लील और भड़काऊ रील बनाने तथा समाज में नफरत और वैमनस्य फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम ऐसे अकाउंट, पोस्ट और वीडियो पर लगातार नजर रख रही है। आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आने पर संबंधित लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को चुनौती देने के अंदाज में रील बनाना पड़ा महंगा, माफी मंगवाई
इस बीच, रंगदारी वाले गानों को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस को चुनौती देने के अंदाज में रील बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने लाया, जहां उनसे कान पकड़वाकर माफी मंगवाई गई। साथ ही भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
गौरतलब है कि पिछले दिनों रंगदारी और विवादित गानों के मामले में गायकों, गीतकारों और स्टूडियो संचालकों समेत 45 से अधिक लोगों के विरुद्ध साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने आम लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की
पुलिस ने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। जिले से जुड़ी कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट, रील, वीडियो या गीत दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा साइबर थाने को देने को कहा गया है।
सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से ऐसी सामग्री की रिपोर्ट करने और सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण समाज बनाने में भागीदारी निभाने की अपील की है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















