सीतामढ़ी और शिवहर का शराब तस्कर गिरफ्तार:सुप्पी पुलिस ने शिवहर के गोसाईपुर से पकड़ा, मारपीट समेत आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज

सीतामढ़ी3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

सीतामढ़ी और शिवहर जिले में शराब तस्करी समेत कई आपराधिक मामलों में संलिप्त एक शातिर आरोपी को सुप्पी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी भीषण पासवान के पुत्र शिवनाथ पासवान के रूप में हुई है।

अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था

वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। सुप्पी थाना कांड संख्या 87/24 में वह अप्राथमिकी अभियुक्त था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

सुप्पी थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें शराब तस्करी, लूट और मारपीट जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। वह अलग-अलग मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया गया।

शराब तस्करी से लेकर लूट तक के मामले

पुलिस के अनुसार, शिवनाथ पासवान के खिलाफ श्यामपुर भटहा थाना में वर्ष 2018 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में कांड संख्या 128/18 के तहत उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए)/47 में मामला दर्ज हुआ था।

इसके बाद वर्ष 2019 में कांड संख्या 42/19 में उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसी साल कांड संख्या 52/19 में मारपीट और चोरी से संबंधित धाराएं लगाई गई थीं।

वहीं, वर्ष 2021 में उसके खिलाफ कांड संख्या 144/21 और 311/21 में लूट के मामले दर्ज हुए। वर्ष 2022 में कांड संख्या 71/22 के तहत भी लूट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में फरार आरोपियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links