टूरिस्ट बस में पंजाब से ट्रक ड्राइवर का अपहरण:81 किलोमीटर दूर अंबाला लाए कंडक्टर-ड्राइवर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; उत्तराखंड जा रहे थे

अंबाला2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बस का पीछा करती नग्गल थाना पुलिस और डायल-112 की टीम। - Dainik Bhaskar
बस का पीछा करती नग्गल थाना पुलिस और डायल-112 की टीम।

पंजाब से एक ट्रक ड्राइवर को बस में जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंजाब के रोपड़-कुराली के पास ट्रक और निजी स्लीपर बस की टक्कर के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन छीनकर उसे जबरदस्

.

ट्रक मालिक राकेश कुमार गोदारा को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के डायल 112 पर सूचना दी। सूचना अंबाला जिले के नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार तक पहुंची। पुलिस ने सैनी माजरा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बस को रुकवाया। तलाशी के दौरान बस के अंदर ट्रक ड्राइवर मिला, जिसे पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला। बस को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया है।

पीड़ित ट्रक ड्राइवर को अंबाला में पुलिस ने छुड़ाया।
पीड़ित ट्रक ड्राइवर को अंबाला में पुलिस ने छुड़ाया।

शीशा टूटने के बाद हुआ विवाद

ट्रक मालिक के मुताबिक, ट्रक अमृतसर की तरफ जा रहा था। रोपड़-कुराली के पास पीछे से बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। इससे बस का साइड शीशा टूट गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। ट्रक मालिक का आरोप है कि बस स्टाफ ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसे बस में बैठाकर अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि बस स्टाफ ने उससे नुकसान की भरपाई के लिए जयपुर आकर 35 से 40 हजार रुपए देने की बात कही। उन्होंने नुकसान की रकम देने की बात कही, लेकिन आरोप है कि इसके बाद बस स्टाफ ने उनका नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया और ड्राइवर को उनके साथ बात भी नहीं करने दी।

अंबाला में पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया।
अंबाला में पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया।

4:45 बजे मिली सूचना, टोल पर कराई नाकाबंदी

नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार, सुबह करीब 4:45 बजे ट्रक मालिक राकेश गोदारा का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनका ड्राइवर एक यूके नंबर वाली स्लीपर टूरिस्ट बस में है और बस सैनी माजरा टोल से गुजरने वाली है। थाना प्रभारी ने तत्काल टोल पर नाकाबंदी के निर्देश दिए। इसके बाद डायल 112 टीम और थाना पुलिस के ड्यूटी अफसर को मौके पर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, करीब 5 मिनट बाद टीम ने बस को टोल पर रोक लिया। बस की तलाशी में ट्रक ड्राइवर मिला। पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया, जबकि बस में सवार यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें रवाना किया गया।

पुलिस ने आरोपियों को टोल नाके पर पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों को टोल नाके पर पकड़ा।

पंजाब में हुआ था हादसा, वहीं होगी आगे की कार्रवाई

थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिस घटना में ट्रक ड्राइवर को बस में बैठाकर लाया गया, वह पंजाब के रोपड़ क्षेत्र की है। अंबाला पुलिस ने बस को अपने क्षेत्र में रोककर ड्राइवर को छुड़ाया। मामले में आगे की कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा की जाएगी। पंजाब पुलिस की टीम के आने पर बस और संबंधित लोगों को उनके हवाले किया जाएगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links