सोनीपत में ई-रिक्शा बैटरी चोरी मामले में दो और गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया; पूछताछ में खुलेगा राज

सोनीपत43 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दिल्ली के गायत्री कॉलोनी, बलजीत नगर निवासी सोनू और सोनीपत की धानक बस्ती निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को

.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सोनीपत के अशोक नगर निवासी जगदीश ने 12 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी। जगदीश ई-रिक्शा चलाते हैं और जीवन नगर निवासी ऋषपाल की ई-रिक्शा किराए पर चलाते थे।

जगदीश ने बताया कि 28 सितंबर 2026 को रात करीब 10 बजे उन्होंने ई-रिक्शा ऋषपाल के जीवन नगर स्थित घर के बाहर गली में खड़ी की और अपने घर चले गए। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे लौटे, तो ई-रिक्शा की बैटरी गायब थी।

उन्होंने ऋषपाल को इसकी जानकारी दी और कई दिन तक खुद बैटरी तलाश की। पता नहीं चलने पर 12 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच टीम में शामिल मुख्य सिपाही अमित ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में पहले राजस्थान कॉलोनी, पटेल नगर, पश्चिमी दिल्ली निवासी अजय को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस ने सोनू और सोनीपत की धानक बस्ती निवासी अजय को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रिमांड के दौरान चोरी की बैटरी का पता लगाने और मामले के अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links