- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Bokaro
- Bokaro: No Room In Trains From December 25 To January 15
बोकारो : ट्रेनों में 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक नो रूम
- कॉपी लिंक

सिटी एंकर
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बोकारो के लोग अब बाहर जाने की प्लानिंग करने लगे हैं। शहर के ज्यादातर लोग हर साल दिसंबर के महीने में पुरी, गोवा, दार्जिलिंग और हरिद्वार जाते हैं। ऐसे में जाने और आने वाले यात्रियों ने पहले से ही ट्रेनों में अपनी सीट बुक करा लिया है। जो बच गए, उनके लिए अब 25 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच इन जगहों में जाने और आने के लिए सीधी ट्रेनों की किसी भी श्रेणी में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। या तो लंबी वेटिंग हो चुकी है, जिसे कंफर्म होना मुश्किल है या पूरी तरह से नो रूम हो चुका है। पुरी से आने वाली सभी ट्रेनों में जनवरी के अंत तक सभी क्लास में वेटिंग चल रही है। बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर पूछताछ केंद्र पर भी पिछले एक सप्ताह से इसी को लेकर जानकारी लेने के लिए सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, बोकारो होकर पुरी जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक बुकिंग हुई है। कई तिथियों पर वेटिंग 100 से ऊपर पहुंच गई है। बोकारो से पुरी जाने के लिए इन्हीं तीन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा निर्भरता है।
इन ट्रेनों में है नो रूम की स्थिति
}पुरी : 12801/12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
}पुरी : 12875/12876 नीलाचल एक्सप्रेस
}पुरी : 22805/22806 आनंद विहार टर्मिनल
}भुवनेश्वर : 22823/22824 तेजस राजधानी एक्सप्रेस
}कामाख्या : 15661/15662 रांची-कामाख्या एक्सप्रेस
}वास्कोडीगामा : 17321/17322
20 दिन पहले टिकट लेने पर कंफर्म होने की संभावना अधिक
रेलवे के एसएम एसके नायक ने कहा कि यात्री तत्काल टिकट की बुकिंग 20 दिन पहले करें। इससे कंफर्म होने की संभावना ज्यादा रहती है।
जिन्हें ट्रेन में टिकट नहीं मिल रहा है, वे सड़क मार्ग से भी इन पर्यटन स्थलों तक जा सकते हैं। निजी कार या एसयूवी से जाने पर प्रति किमी करीब 16 से 19 रुपए खर्च आएगा। कुछ जगहों पर टोल टैक्स लग सकता है। बोकारो के ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, इस बार न्यू ईयर पर बुकिंग बीते वर्ष की तुलना में 20 फीसदी ज्यादा हुई है। लोगों ने नवंबर की शुरुआत से ही होटल और ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी थी, इसलिए तत्काल या सड़क मार्ग अपनाना होगा।
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन।
बोकारो से सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















