- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- Jhirnya Nagar Kirtan & Khargone Prakash Parv Celebrations | News
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निशान सेवा-अखंड पाठ:झिरन्या के नगर कीर्तन में कलाकारों ने दिखाए करतब; कल गुरबाणी का जसगान
- कॉपी लिंक

गुरु नानक देवजी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में खरगोन के गुरुद्वारा साहिब में रविवार को निशांत साहब की सेवा और अखंड पाठ शुरू हुआ। जबकि झिरन्या में नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें कलाकारों ने करतब दिखाए।
खरगोन में निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया और धर्म ध्वज की सेवा की गई। गुरुद्वारा साहिब को रोशनी से सजाया गया है। झिरन्या के नगर कीर्तन में कलाकारों ने सीने पर ईंट और बर्फ रखकर हथौड़े से तोड़ी।
श्री गुरुसिंघ सभा के प्रधान सरदार हरचरण सिंह भाटिया और सेक्रेटरी कमलजीत सिंह गांधी ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजे खरगोन में नगर कीर्तन निकलेगा। इसमें पंजाब के तरण तारण का गोल्ड मेडलिस्ट निशान ए खालसा गतका ग्रुप और अमरावती का सिख बैंड शामिल होगा।

मंगलवार सुबह 11 बजे विशेष कीर्तन दीवान सजेगा। लखनऊ के सुखप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह गुरबाणी का जसगान करेंगे। दोपहर 12:30 से 3 बजे तक गुरु का लंगर होगा। प्रकाश पर्व के आयोजन में श्रद्धालु सेवा और भक्ति के साथ शामिल होंगे।





खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















