- Hindi News
- Local
- Mp
- Shajapur
- Shajapur Highway Traffic Update | Hospital Management & Traders Warned
शाजापुर शहरी हाईवे पर खड़े वाहनों से रास्ता संकरा:हॉस्पिटल प्रबंधन और व्यापारियों को सड़क पर पार्किंग रोकने की हिदायत
- कॉपी लिंक

शाजापुर के शहरी हाईवे पर निर्माण कार्य के बीच सड़क किनारे खड़े वाहन यातायात में रुकावट बन रहे हैं। रविवार को यातायात विभाग की टीम ने हाईवे का निरीक्षण किया और वरदान हॉस्पिटल प्रबंधन व आसपास के व्यापारियों को सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत दी।
वरदान हॉस्पिटल के बाहर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। मरीजों के परिजन और अस्पताल स्टाफ अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़क की सीमा में खड़े करते हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है।

यातायात पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते शहरी हाईवे की एक साइड पर पहले से ही आवागमन बंद है। सड़क की सीमा में वाहन खड़े होने से यातायात पर और असर पड़ रहा है। सीमित रास्ते पर वाहनों का दबाव बढ़ने से हादसे की आशंका है।
अस्पताल में रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण उनके परिजन और अस्पताल स्टाफ वाहन हाईवे की सीमा में खड़े करते हैं। यातायात विभाग ने अस्पताल प्रबंधन और व्यापारियों से सड़क पर पार्किंग रोकने और आवागमन के लिए पर्याप्त जगह खाली रखने को कहा।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















