गुरदासपुर में पुलिस ने चलाया CASO:बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोगों से की पूछताछ, दो संदिग्ध हिरासत में लिए

गुरदासपुर44 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
CASO दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी। - Dainik Bhaskar
CASO दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी।

गुरदासपुर पुलिस ने रविवार को जिले में ऑपरेशन CASO चलाया। इस दौरान बस स्टैंड के पीछे बने सरकारी क्वार्टरों में भी तलाशी ली गई।

.

पुलिस ने किराए पर रह रहे लोगों से पूछताछ की और घरों की जांच की। इस दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। एसएसपी आदित्य के नेतृत्व में जिले की चारों सब-डिवीजनों में एक साथ अभियान चलाया गया। पुलिस ने नशा तस्करों, अपराधियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई इलाकों में चेकिंग की।

घर को खंगालते हुए पुलिस टीम।
घर को खंगालते हुए पुलिस टीम।

बिना वेरिफिकेशन रह रहे लोगों की जांच

थाना सिटी के तहत स्कीम नंबर सात के सरकारी क्वार्टरों में पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ क्वार्टरों में बाहरी लोग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर घर-घर जाकर जांच की। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

एसएसपी आदित्य ने कहा कि बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहा कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो क्वार्टर मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चारों सब-डिवीजनों में चलाया अभियान

एसएसपी ने बताया कि अभियान शरारती तत्वों, सक्रिय अपराधियों, नशा तस्करों और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाया गया। पुलिस टीमों ने संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों और मुख्य रास्तों पर नाकाबंदी की। आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की जांच की गई। चिह्नित ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में भी तलाशी ली गई।

कांस्टेबल हत्याकांड की जांच जारी

कांस्टेबल हत्याकांड पर एसएसपी आदित्य ने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links