- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Kidnapping Attempt | Girl Abducted By Youths At Maksudan
जालंधर में रुमाल सुंघाकर बच्ची को किडनैप किया:2 नकाबपोश रास्ते में उतारकर भागे; बोले-घरवालों को बताया तो टांग काट देंगे
- कॉपी लिंक

जालंधर की मकसूदां मंडी इलाके में शनिवार देर रात प्रवासी बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। दुकान पर गई बच्ची को 2 लोग रुमाल सुंघाकर साइकिल पर ले गए, लेकिन बच्ची को होश आया तो रास्ते में उतार गए।
बच्ची ने आरोप लगाया है कि वह घर से पैसे खुल्ले करवाने के लिए निकली थी, तभी अंधेरे में 2 नकाबपोश युवकों ने उसे पकड़ लिया और रुमाल पर कोई पाउडर लगाकर उसे सुंघा दिया, जिसके बाद वे उसे अगवा कर ले गए।
बच्ची के मुताबिक, बदमाशों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने शोर मचाया या किसी को कुछ बताया तो वे उसकी टांग काट देंगे और जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी उसे जस्से के पुल के पास अंधेरे में छोड़कर फरार हो गए।

अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला
- सड़क किनारे ठंड में कांपती मिली बच्ची: जस्से के पुल के पास संदिग्ध हालात में रात के समय सड़क किनारे ठंड में कांपती और रोती हुई बच्ची पर जब कुछ राहगीरों की नजर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
- माता-पिता का नाम बताया, एड्रेस नहीं बता पाई बच्ची: राहगीरों ने बताया कि बच्ची केवल अपने माता-पिता का नाम ही बता पा रही थी, लेकिन घबराहट की वजह से उसे अपने घर का पता याद नहीं आ रहा था।
- राहगीर मकसूदां मंडी स्थित झुग्गियों में ले गए: बच्ची के मुंह से बार-बार 'मंडी' शब्द सुनकर राहगीर उसे मकसूदां मंडी स्थित झुग्गियों में ले गए, ताकि परिजनों का सुराग मिल सके, लेकिन वहां भी किसी ने उसे नहीं पहचाना। झुग्गी वालों ने बच्ची को ठंड से बचाने के लिए शॉल और चप्पल दी।
- थाना 1 पुलिस ने मौके पर पहुंच की पूछताछ: इसी बीच गश्त कर रही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची, जिन्हें राहगीरों ने पूरी घटना की जानकारी दी। मामला थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत आता है, जहां के ड्यूटी अफसर को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस की लोगों से अपील
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस बच्ची या इसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस से संपर्क करें, ताकि मासूम को सुरक्षित उसके माता-पिता तक पहुंचाया जा सके।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















