दीवाली पर खरीदी बाइक 7 दिन बाद चोरी:पठानकोट के मीरथल से 15 मिनट में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल उड़ाई, CCTV में दिखा चोर

1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी में चोरीशुदा बाइक ले जाते दिखा नकाबपोश। - Dainik Bhaskar
सीसीटीवी में चोरीशुदा बाइक ले जाते दिखा नकाबपोश।

पठानकोट के थाना नंगल भूर के अधीन आते गांव मीरथल से दिनदहाड़े एक नया बिना नंबरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने यह नया मोटरसाइकिल अभी दिवाली के त्योहार पर ही खरीदा था। बाइक का अभी नंबर भी नहीं आया था कि उसे चोरो

.

चोरी किया गया मोटरसाइकिल 2 जगह सीसीटीवी में कैद हुआ। जिसे कथित चोर ले जाता दिख रहा है। मीरथल में ही मेहनत-मजदूरी करने वाले पीड़ित रजनीश सिंह की शिकायत पर थाना नंगल भूर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी में 2 जगह कैद हुआ बाइक चोर।
सीसीटीवी में 2 जगह कैद हुआ बाइक चोर।

पीर बाबा के पास बाइक खड़ी कर घर सामान लेने गया था पीड़ित

पुलिस को दी शिकायत में रजनीश सिंह उर्फ लवली निवासी गांव मीरथल ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। 15 नवंबर को शाम करीब 4 बजे वह अपना काले रंग का नया बिना नंबरी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गांव के ही पीर बाबा दरगाह के नजदीक बेलने पर खड़ा कर पैदल अपने घर सामान लेने के लिए गया था। पीड़ित के अनुसार, जब वह महज 10 से 15 मिनट के बाद वापिस लौटा तो देखा कि वहां से उसका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गायब था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था।

मुंह पर कपड़ा बांधे युवक ले जाता दिखाई दिया

घटना के कुछ देर बाद पास की ही दुकान पर लगे सीसीटीवी में एक युवक कपड़े से चेहरे को ढके वही मोटर साइकिल ले जाता दिखाई दिया। कथित चोर 2 जगह सीसीटीवी में कैद हुआ। रजनीश सिंह ने सीसीटीवी पुलिस को सौंप चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाी करने और मोटर साइकिल बरामद करवाने की मांग की है।

नंगल भूर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत मिलने के बाद थाना नंगल भूर की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मामले की जांच एएसआई कुलदीप सिंह कर रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links