- Hindi News
- Local
- Punjab
- Sangrur
- Amitabh Bachchan KBC Controversy | Sangrur Lawyer Sends Legal Notice
संगरूर के वकील ने अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा:दावा- KBC में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा, वीडियो हटाने को कहा
- कॉपी लिंक

संगरूर के वकील ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लीगल नोटिस भेजा है। वकील के मुताबिक अमिताभ ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में पंजाब को बदनाम करने वाला सवाल पूछा।
उन्होंने कहा कि यह क्विज शो सामान्य ज्ञान का है लेकिन अमिताभ ने जो सवाल पूछा, उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस वजह से अमिताभ व सोनी टीवी से इस वीडियो को हटाने के लिए कहा है।
इसके अलावा उन्हें बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। अगर ये AI से बनाई गई है तो भी यह उनके जवाब से ही पता चलेगा।

नोटिस भेजने से जुड़ी वकील की अहम बातें…
- क्लाइंट ने संपर्क किया, स्क्रीनशॉट दिखाए: संगरूर के एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा ने कहा कि तीन-चार दिन पहले उनके एक क्लाइंट ने उनसे संपर्क किया था। क्लाइंट ने KBC शो से जुड़े स्क्रीनशॉट और वीडियो दिखाए।
- पुलिस थानों पर बम अटैक का सवाल पूछा: एडवोकेट अरोड़ा ने कहा कि KBC सोनी टीवी पर प्रसारित होता है। इसमें सामान्य तौर पर जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाते हैं। इसी में पूछा गया कि कौन सा स्टेट है, जहां पर अपराधी बिना डर के पुलिस थानों पर बम अटैक कर रहे हैं।
- यह GK का सवाल नहीं, डीफेम किया जा रहा: एडवोकेट ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह जनरल नॉलेज का सवाल है। यह तो सीधे तौर पर स्टेट को डीफेम करने का सवाल है। इसीलिए मैंने उन्हें नोटिस भेजा। अगर यह उनके शो से बनी है तो उन्हें तुरंत बिना शर्त के माफी मांगनी चाहिए।
- इलेक्शन का माहौल, अपराधियों को बढ़ोत्तरी मिलती: एडवोकेट ने कहा- मैं नहीं चाहता कि किसी पर्टिकुलर स्टेट को बदनाम किया जाए। मैं पंजाब में रहता हूं, यहां ऐसा माहौल नहीं है। इलेक्शन का माहौल चल रहा है। इसमें आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ोत्तरी मिलती है।
- AI से बना, ये उनके जवाब से पता चलेगा: जब एडवोकेट से पूछा गया कि इसे AI से बनाने की भी बात की जा रही है। इस पर एडवोकेट ने कहा कि ये AI से भी हो सकती है लेकिन यह उनके जवाब से पता चलेगा। अगर ऐसा है तो फिर इसे AI से बनाने वाले के खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे।

उस वीडियो में क्या, जिसको लेकर लीगल नोटिस भेजा यह करीब 2 मिनट का वीडियो है, जिसमें अमिताभ बच्चन एक कंटेस्टेंट से सवाल पूछ रहे हैं। अमिताभ कहते हैं कि ये 12.50 लाख के लिए 12वां प्रश्न है।
इसमें दिखाया जा रहा है कि अमिताभ पूछते हैं कि हाल ही में इनमें से किस राज्य में अपराधी थानों में बम ब्लास्ट करने से नहीं डर रहे। इसके ऑप्शन में वह उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल के साथ पंजाब को भी रखते हैं।
इसके बाद कंटेस्टेंट 50:50 हेल्पलाइन लेता है तो उसमें से यूपी और बंगाल हटा लिया जाता है। इसके बाद अमिताभ इसका सही उत्तर पंजाब बताते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर दावा भी किया जा रहा है कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई सवाल नहीं पूछा है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















