- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Bhilwara
- Bhilwara News | 104kg Doda Chura Seized From Car Secret Chamber
कार से 104 किलो डोडा-चूरा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार:डिक्की में बना था सीक्रेट चेंबर, दो कट्टों में मिला अवैध मादक पदार्थ
- कॉपी लिंक

भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र में गुवारड़ी नाले के पास कार से 104 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। मंगरोप थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई कर कार सवार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी के लिए कार की डिक्की में सीक्रेट
DST की सूचना पर गुवारड़ी नाले के पास घेराबंदी
मंगरोप थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि DST से मिली सूचना के आधार पर मंगरोप थाना पुलिस और DST की टीम गुवारड़ी नाले के पास पहुंची थी। टीम को चित्तौड़गढ़ की ओर से आने वाली एक कार में डोडा चूरा होने की जानकारी मिली थी।
इस पर पुलिस जवानों ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार का इंतजार किया।
पुलिस को देखकर कार वापस मोड़कर भागने की कोशिश
इसी दौरान चित्तौड़गढ़ की तरफ से सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम को सामने देखकर ड्राइवर ने कार को वापस उल्टी दिशा में मोड़कर भागने की कोशिश की।
मौके पर मौजूद टीम ने कार रोक ली। इसमें सवार तीनों लोगों को पकड़ लिया गया।
डिक्की में बना था सीक्रेट चेंबर, दो कट्टों में मिला डोडा चूरा
कार की तलाशी के दौरान डिक्की में सीक्रेट चेंबर मिला। इसकी जांच करने पर उसमें छिपाकर रखे गए दो कट्टे बरामद हुए। कट्टों में कुल 104 किलो डोडा चूरा मिला।
पुलिस ने डोडा चूरा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त कर ली।
बागोर और रायला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बागोर थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा निवासी मोहन गाडरी और धर्मेंद्र तथा रायला थाना क्षेत्र के भादु निवासी नौरतमल शामिल हैं।
मामले की आगे की जांच सदर थाना प्रभारी CI प्रहलाद सहाय को सौंपी गई है। जांच में डोडा चूरा की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















