बूंदी महोत्सव में विदेशी मेहमानों ने लोकगीतों पर किया डांस:हेरिटेज वॉक में जानी ऐतिहासिक स्मारकों की कहानी

बूंदी48 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
सुखमहल में विदेशी पर्यटकों को देसी व्यंजन परोसे गए( - Dainik Bhaskar
सुखमहल में विदेशी पर्यटकों को देसी व्यंजन परोसे गए(

बूंदी महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विरासत, लोक संस्कृति और राजस्थानी मेहमाननवाजी का अनूठा संगम देखने को मिला। वन विभाग चौकी (मीरा गेट) से मानदाता बालाजी तक हेरिटेज वॉक निकाली गई, जिसमें देशी-विदेशी पर्यटकों ने हिस्सा लिया। वहीं सुखमहल में आर्ट कैंप

.

ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी लेकर निकले पर्यटक

हेरिटेज वॉक का शुभारंभ उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा और पुलिस उप अधीक्षक अनिल जोशी ने किया। वन विभाग चौकी (मीरा गेट) से शुरू हुई इस यात्रा में लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। यात्रा में देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ शहर के कई नागरिक भी शामिल हुए।

पर्यटकों ने बूंदी की ऐतिहासिक विरासत को करीब से देखा और लोक संस्कृति को जाना। इस दौरान उन्होंने स्मारकों की तस्वीरें भी लीं।

नेचर ट्रेक में टाइगर हिल छतरी की विरासत से हुए रूबरू

'सेव अवर हेरिटेज' अभियान के तहत नेचर ट्रेक का आयोजन मानदाता बालाजी से किया गया। यह ट्रेक टाइगर हिल छतरी से होते हुए वन विभाग चौकी पहुंचा और फिर वापस मानदाता बालाजी लौटा। इस दौरान पर्यटकों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऐतिहासिक स्मारकों के इतिहास, बनावट और स्थापत्य शैली की जानकारी दी गई।

विरासत यात्रा में तहसीलदार जतिन दिनकर, इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच, राकेश बोयत, अरिहंत सिंह, अजय नुवाल, विकास शर्मा और नारायण मंडोवरा सहित कई नागरिक शामिल हुए।

विदेशी पर्यटकों के लिए खास तौर पर देसी व्यंजनों की दावत रखी गई।
विदेशी पर्यटकों के लिए खास तौर पर देसी व्यंजनों की दावत रखी गई।

सुखमहल में आर्ट कैंप का शुभारंभ, विदेशी मेहमानों को परोसे देसी व्यंजन

महोत्सव के तहत सुखमहल में आर्ट कैंप का शुभारंभ नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) रमेश देव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विदेशी पर्यटकों के लिए खास तौर पर देसी व्यंजनों की दावत रखी गई।

राजस्थानी परंपरा के अनुसार पर्यटकों का तिलक लगाकर और मौली बांधकर स्वागत किया गया। मेहमानों को साफे पहनाए गए और महिलाओं को लाख के चूड़े भेंट किए गए। इस पारंपरिक स्वागत से विदेशी पर्यटक खासे उत्साहित नजर आए।

सुखमहल में आर्ट कैंप का शुभारंभ किया गया।
सुखमहल में आर्ट कैंप का शुभारंभ किया गया।

लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर विदेशी पर्यटकों ने लगाए ठुमके

कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने राजस्थानी गीत-संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विदेशी मेहमानों को भी आकर्षित किया और वे खुद को नाचने से रोक नहीं सके। लोक धुनों पर विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर नृत्य किया।

इस दौरान एसडीएम लक्ष्मीकांत मीणा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास, पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, बूंदी ब्रश अध्यक्ष सुनील जांगिड़ और आशीष श्रृंगी ने पर्यटकों का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दाधीच ने किया।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links