- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Tennis Tournament | Raghu Sinha MT 400 ITF Award Ceremony
रघु सिन्हा एमटी-400 टेनिस टूर्नामेंट को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान:जयपुर क्लब में दिसंबर में होगा टूर्नामेंट; पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग मैच होंगे
- कॉपी लिंक

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर, यूनाइटेड किंगडम की ओर से रघु सिन्हा एमटी-400 टेनिस टूर्नामेंट को साल 2025 के आयोजन के लिए 'टूर्नामेंट रिकग्निशन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान खिलाड़ियों की संतुष्टि, उन्हें मिले
जयपुर के सी-स्कीम स्थित मार्लापण में शनिवार (28 नवंबर) को आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान लॉन टेनिस एसोसिएशन के सचिव राजीव शर्मा ने आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर की ओर से जारी आधिकारिक प्रमाण-पत्र क्लब के चेयरपर्सन सुरेन्द्र गोलेछा को सौंपा।
प्रमाण-पत्र पर आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर के प्रमुख मैट बर्फोर्ड और सीनियर मैनेजर हेयली इवेसन के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। इसमें साल 2025 के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की संतुष्टि और प्रतियोगिता के सफल संचालन की विशेष रूप से सराहना की गई है।
खास बात ये है कि जयपुर में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट महज तीन साल में आईटीएफ-100 से एमटी-400 श्रेणी तक पहुंच गया है। अब इस अंतरराष्ट्रीय पहचान के साथ जयपुर एक बार फिर देश-विदेश के अनुभवी टेनिस खिलाड़ियों की मेजबानी करने जा रहा है।
यहां देखिए इवेंट की PHOTOS





आईटीएफ एमटी-400 का आयोजन 6 दिसंबर से
रघु सिन्हा टेनिस क्लब के इस टूर्नामेंट की यात्रा कम समय में तेजी से आगे बढ़ी है। साल 2023 में इसकी शुरुआत आईटीएफ-100 इवेंट के रूप में हुई थी। इसे साल 2024 में आईटीएफ-200 श्रेणी मिली और साल 2025 में यह एमटी-400 स्तर तक पहुंच गया। किसी टूर्नामेंट के लिए इतने कम समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी श्रेणी और पहचान को मजबूत करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मान के बाद अब क्लब आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा है। आईटीएफ एमटी-400 जयपुर-2026 का आयोजन 6 से 12 दिसंबर तक जयपुर क्लब में होगा। आयोजकों को देश और विदेश के करीब 160 खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।
टूर्नामेंट में अलग-अलग पीढ़ियों के खिलाड़ी लेंगे भाग
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आयु वर्ग रखे गए हैं, ताकि वरिष्ठ खिलाड़ियों को अपनी उम्र के समकक्ष खिलाड़ियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिल सके।
पुरुष वर्ग में 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75 और 80 साल से अधिक आयु के खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। वहीं महिला वर्ग में 30, 40 और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस तरह टूर्नामेंट में अलग-अलग पीढ़ियों के खिलाड़ी कोर्ट पर उतरेंगे। मास्टर्स टेनिस की खासियत यह है कि इसमें उम्र के साथ खेल के प्रति जुनून और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मंच मिलता है।
दो लाख रुपए की पुरस्कार राशि
टूर्नामेंट डायरेक्टर ललित सिंह तालेड़ा ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि के साथ सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि दो लाख रुपए रखी गई है।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। पूरे दिन खिलाड़ियों के लिए नि:शुल्क भोजन, स्नैक्स और एनर्जी ड्रिंक्स की व्यवस्था रहेगी, ताकि मुकाबलों के दौरान उन्हें जरूरी सुविधाएं मिल सकें।
खेल के स्तर और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सभी कोर्ट पर रेफरी और बॉल बॉय उपलब्ध रहेंगे। वहीं खिलाड़ियों को चोट या शारीरिक परेशानी होने पर सहायता देने के लिए पूरे टूर्नामेंट के दौरान फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधा भी रहेगी।
आयोजन के सामाजिक और आतिथ्य पक्ष को ध्यान में रखते हुए 9 दिसंबर को सभी प्रतिभागियों के लिए विशेष गाला डिनर और कॉकटेल संध्या आयोजित की जाएगी।
बिरला हाउस में टेनिस कोर्ट से शुरू हुई थी खेल परंपरा
इस सम्मान को क्लब ने रघु सिन्हा की टेनिस के प्रति सोच और योगदान को समर्पित किया है। जयपुर में रघु सिन्हा को उनके व्यावसायिक कौशल, समाजसेवा और उदार व्यक्तित्व के लिए याद किया जाता है।
करीब 40 साल पहले उन्होंने बिरला हाउस में लॉन टेनिस कोर्ट स्थापित करवाए थे। उसी पहल से जुड़ी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज रघु सिन्हा टेनिस क्लब टेनिस को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का काम कर रहा है।
टूर्नामेंट के मुख्य प्रायोजक रघु सिन्हा माला माथुर चैरिटेबल ट्रस्ट हैं, जबकि जयपुर क्लब लिमिटेड वेन्यू पार्टनर है। जयपुर क्लब की ओर से आयोजन के लिए टेनिस कोर्ट, सुविधाएं और अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
आयोजन समिति में सुधीर माथुर, टूर्नामेंट डायरेक्टर प्रदीप जैन, राजेंद्र सिसोदिया, ललित तलेड़ा, नरेश दारयानानी, मनोज पंडित, लोकेश पुरोहित, सुरेश बजोरिया, गुल दारयानानी, विक्रम सिंह और सुधीर काला शामिल हैं।






















