- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Karauli
- Sapotra Municipal EO Gajendra Singh Suspended Over Misconduct | Karauli
सपोटरा नगरपालिका के EO गजेन्द्र सिंह सस्पेंड:स्वायत्त शासन विभाग ने पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से अभद्रता के आरोप में की कार्रवाई
- कॉपी लिंक

करौली की सपोटरा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) गजेन्द्र सिंह छाबड़ा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पार्षदों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करने का आरोप है।
स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निलंबन के आदेश जारी किए। निलंबन के दौरान छाबड़ा का मुख्यालय जयपुर स्थित स्वायत्त शासन निदेशालय रहेगा।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका में EO के व्यवहार को लेकर पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई थी। पार्षद संतरा शर्मा और मंजू देवी ने इस बारे में शिकायत की थी।
जनप्रतिनिधियों से अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचा था। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग ने कार्रवाई की। आदेश के मुताबिक, छाबड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।






















