- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Nagaur
- Nagaur Panchayat Samiti Up Pradhan Election | Voting Today Live Update
LIVEनागौर में RLP के 6 उप-प्रधान बने:भाजपा की प्रीति भेरूंदा से जीतीं, पांच समितियों में आमने-सामने का मुकाबला
- कॉपी लिंक

नागौर जिले की मुंडवा, पांचौड़ी, खींवसर, डेगाना, श्रीबालाजी-अलाय, नागौर पंचायत समितियों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंडवा में मुन्नाराम ग्वाला, पांचौड़ी में कमला देवी, खींवसर में बादल चंद, नागौर में
वहीं, भेरूंदा पंचायत समिति में भाजपा की प्रत्याशी प्रीति निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित हुई हैं। इसके साथ ही नागौर जिले में भाजपा का उपप्रधान पद पर खाता खुल गया है। प्रधान चुनाव में जिले की किसी भी पंचायत समिति में भाजपा अपना प्रधान नहीं बना सकी थी।
डेगाना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए भाजपा के सुरेंद्र सिंह और कांग्रेस के हरीश के बीच मुकाबला होगा। भाजपा के प्रेम कंवर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
वहीं, नागौर पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी कमला के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा और RLP के बीच सीधा मुकाबला रह गया है। यहां प्रधान पद पर कांग्रेस की मैना निर्वाचित हुई थीं। प्रधान चुनाव के दौरान भाजपा और RLP सदस्यों की क्रॉस वोटिंग भी चर्चा में रही थी।





























