राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:30-फीट हवा में उछली कार, नाबालिग की मौत; भाजपा विधायक और एसपी भिड़े; पुलिस ने बाइक सवारों को घेरकर पीटा

जयपुर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

.

आज की सबसे बड़ी खबर पंचायत उपचुनाव की है। राजसमंद में क्रॉस वोटिंग से भाजपा हार गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें

1 . राजसमंद में क्रॉस वोटिंग से हारी भाजपा प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज उप-प्रधान के चुनाव हुए। भरतपुर की बयाना पंचायत समिति में कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरसिंह की बेटी भाजपा से निर्विरोध उप-प्रधान बनीं। राजसमंद जिले की चारभुजा गढ़बोर पंचायत समिति में भाजपा का बहुमत होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस प्रत्याशी कालूलाल प्रजापत उप प्रधान बने। पूरी खबर पढ़ें

2. भीलवाड़ा में बीजेपी MLA और एसपी भिड़े भीलवाड़ा के खजूरी में शुक्रवार को हुए विवाद और प्रत्याशियों की बस में तोड़फोड़ के मामले की जांच के लिए शनिवार को एसपी खजूरी पहुंचे। इस दौरान भाजपा विधायक गोपी मीणा और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पूरी खबर पढ़ें

3. जयपुर में पुलिस ने बाइक सवारों को पीटा जयपुर में बाइक सवार तीन लोगों से पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी नाकाबंदी के दौरान वाहन चालक को रोकते हुए नजर आ रहे हैं, बाइक सवारों के रुकते ही पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें

4. पुलिसकर्मियों के 1 करोड़ से ज्यादा रुपए में हेरफेर कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने पुलिसकर्मियों के 1 करोड़ से ज्यादा रुपए में हेरफेर करने वाले एएसआई रूपराम मीणा को बर्खास्त कर दिया...साथ ही सीआई समेत दो पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

5. I AS शिखर अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत निजी कंपनी को फायदा पहुंचाकर उससे कम दामों में 64 विला खरीदने के आरोपों से घिरे IAS शिखर अग्रवाल को शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा-हम इस मामले में दखल नहीं देंगे... हाईकोर्ट से कहा कि वह मामले की सुनवाई जल्द करें। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. स्कूल लेक्चरर भर्ती में सिर्फ 170 कैंडिडेट सिलेक्ट RPSC ने स्कूल लेक्चरर भर्ती की दो परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए...प्राध्यापक कृषि भर्ती के 552 पदों में से सिर्फ 48 अभ्यर्थी पास हुए...वहीं प्राध्यापक एवं कोच भर्ती 2025 में 617 पदों में से केवल 122 अभ्यर्थी पास हुए...ऐसे में कुल 1047 पदों के लिए हुई दोनों ही भर्तियों में 170 अभ्यर्थी पास हुए। पूरी खबर पढ़ें

7. स्कॉर्पियो के बोनट पर केक काटकर हुड़दंग जयपुर में बीच सड़क पर स्कॉर्पियो बोनट पर केक कटिंग कर हुड़दंग मचाने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद पुलिस हरकत में आई। घटना 27 नवंबर (शुक्रवार) रात करीब 9 बजे महेश नगर इलाके के सुंदर विहार कॉलोनी की है। पूरी खबर पढ़ें

8. ईंटों से टकराकर 30 फीट हवा में उछली कार हनुमानगढ़ में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखी ईंटों से टकराकर करीब 30 फीट हवा में उछल गई। इसके बाद दो गाड़ियों पर पलटते हुए सड़क किनारे रखे जनरेटर पर जा गिरी। गाड़ी चला रहा नाबालिग लड़का बाहर गिरने से कार और जनरेटर बीच आ गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें

खबर हटकर

9. अंबानी के डॉग का भाई अलवर आया अलवर में लगे पेट शो में देसी-विदेशी नस्लों के 150 से ज्यादा डॉग्स और बिल्लियों ने हिस्सा लिया...इनमें सफेद रंग की ऑस्ट्रेलियन पर्शियन नस्ल ने पेट लवर्स का ध्यान खींचा.कर्नाटक से आया ग्रेट डेन 'डॉग' भी शामिल हुआ। इसका बड़ा भाई धीरूभाई अंबानी के घर में है। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. खोले के हनुमान मंदिर में कल होगा लक्खी अन्नकूट महोत्सव खोले के हनुमान जी मंदिर में कल राजस्थान का सबसे बड़ा 66वां लक्खी अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। अन्नकूट की प्रसादी तैयार करने में 500 से अधिक हलवाई जुटेंगे। एक साथ करीब 10 हजार लोगों के बैठकर प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था रहेगी।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Rajasthan Latest News

Today Weather Update

Our Group Site Links