- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Tonk
- Aligarh Leopard Rescue | Forest Department Operation Sawai Madhopur
स्कूल के कमरे में घुसे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया:पिंजरे में सवाई माधोपुर ले गए वनकर्मी; एक महीने से इलाके में घूम रहा था
- कॉपी लिंक

अलीगढ़ कस्बे और आसपास के गांवों में करीब एक महीने से दहशत का कारण बने लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम पकड़ लिया। शाम करीब 5:45 बजे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइजर कर पिंजरे में बंद किया गया और सवाई माधोपुर के जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। लेपर्ड
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे लेपर्ड अलीगढ़ के सरस्वती विद्यालय के पास पहुंच गया था। लोगों और बच्चों के शोर मचाने पर वह नाले की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही टोंक से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सवाई माधोपुर से ट्रेंकुलाइजर टीम मौके पर पहुंची। अलीगढ़ क्षेत्र की अन्य रेंजों की टीमें भी बचाव अभियान में जुटीं।
तलाश के दौरान नाले के पास पेड़-झाड़ियों के बीच लेपर्ड सोता मिला। ट्रेंकुलाइजर करने की कोशिश पर वह भागकर सरस्वती स्कूल के एक कमरे में जा घुसा। इसके बाद विशेष टीम ने पिंजरे की मदद से कमरे में पहुंचकर शाम करीब 5:45 बजे उसे ट्रेंकुलाइजर किया और बेहोश कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हुई।

एक महीने से पसरा था डर का माहौल लेपर्ड की मौजूदगी से अलीगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब एक महीने से लोग डरे हुए थे। डर के कारण किसानों ने रात में फसलों की रखवाली छोड़ दी थी और शाम के बाद लोगों ने अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया था।






















