- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Auraiya
- Auraiya News: Moving Bike Catches Fire On Dibiyapur Road | Traffic Jam
औरैया में चलती बाइक में आग लगी:दिबियापुर रोड पर लगा जाम, पुलिस ने पाया काबू
- कॉपी लिंक

औरैया में दिबियापुर रोड स्थित नहर के पास शनिवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई और आग का गोला बन गई। घटना से राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
बाइक में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे दिबियापुर रोड पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसके बाद पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना के चलते कुछ समय तक दिबियापुर रोड पर आवागमन प्रभावित रहा। बाइक में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।






















