- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Auraiya
- Bhagyanagar Health Center Visit | State Review Mission Inspection Auraiya
स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया:भाग्य नगर ब्लॉक के उपकेंद्रों में साफ-सफाई, रजिस्टर और सेवाएं जांचीं
- कॉपी लिंक

लखनऊ से आई स्टेट रिव्यू मिशन टीम ने औरैया के भाग्य नगर ब्लॉक के स्वास्थ्य उपकेंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। टीम में एमओ डॉ. आशुतोष वाष्र्णेय और एचईओ शैलेंद्र मिश्र शामिल थे।
टीम ने उमरी, कैंझरी, खानपुर, जुआ, केशमपुर और आधासी समेत अन्य जगहों पर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाएं देखीं। उपकेंद्रों की साफ-सफाई, उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इंतजामों की जांच की।
टीम ने सभी रजिस्टर और जागरूकता से जुड़े पोस्टर भी देखे। वहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और एएनएम से स्वास्थ्य सेवाओं, लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और विभागीय काम की प्रगति की जानकारी ली।
जहां कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। टीम ने साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देने, भवनों की पुताई कराने और परिसर व्यवस्थित रखने को कहा।
टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों से शासन की मंशा के मुताबिक आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपेक्षा की। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद, एचईओ विवेक त्रिवेदी, आईओ हिमांशु चंदन और बीपीएम अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















