- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Bareilly Zone Police Cricket Tournament | SSP Anurag Arya Inauguration
पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली की जीत से शुरुआत:ASP शिवम ने 46 गेंदों पर ठोके 87 रन, मुरादाबाद-अमरोहा ने जीते मुकाबले
- कॉपी लिंक

बरेली में शनिवार को 27वीं अंतर्जनपदीय बरेली जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आगाज हुआ। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। लीग पद्धति पर हो रही इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के सभी 9
शेखर मलिक की गेंदबाजी से मुरादाबाद जीता
पहला मुकाबला रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर मुरादाबाद और बदायूं के बीच हुआ। टॉस जीतकर मुरादाबाद ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बदायूं की टीम 16 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अमन त्यागी ने 47 और सुधाकर ने 24 रन बनाए। मुरादाबाद के शेखर मलिक ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने 15.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 123 रन बना लिए और पांच विकेट से मैच जीत लिया। शेखर मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ASP शिवम ने 87 रन बनाकर बरेली को जिताया
दूसरे मुकाबले में बरेली ने पीलीभीत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 178 रन बनाए। सहायक पुलिस अधीक्षक शिवम आशुतोष ने 46 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली। इसमें आठ चौके और पांच छक्के शामिल रहे।
जवाब में पीलीभीत की टीम नौ विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। सलमान समीद ने 15 गेंदों पर 41 रन बनाए। बरेली के अवनीश चपराना और कपिल राणा ने तीन-तीन विकेट लिए। बरेली ने 30 रन से मैच जीत लिया। शिवम आशुतोष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अमरोहा ने 14.2 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
तीसरा मुकाबला सीबीगंज स्थित खुसरो ग्राउंड पर शाहजहांपुर और अमरोहा के बीच खेला गया। शाहजहांपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। शौर्य कसाना ने 68 और विकास वैष्णव ने 44 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरोहा की टीम ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर 173 रन बना लिए और नौ विकेट से जीत दर्ज की। चेतन ने नाबाद 74 और अतुल चौधरी ने 54 रन बनाए। अतुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुलिस अधिकारी और दर्शक रहे मौजूद
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर एसपी उत्तरी संतोष कुमार, एसपी अपराध मनीष सोनकर, एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान, एएसपी एवं सीओ लाइन शिवम आशुतोष, सीओ मधुप कुमार सिंह, सीओ अभिसूचना विजय कुमार राणा और सीओ सुनीता दहिया सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी और अमरीक सिंह ने किया। आयोजन की व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने संभाली।






















