भदोही में यातायात माह के दौरान 517 वाहनों का चालान:6.64 लाख रुपए शमन शुल्क वसूला, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)4 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
नियमों का उल्लंघन करने वाले 517 वाहन चालकों का चालान किया गया। - Dainik Bhaskar
नियमों का उल्लंघन करने वाले 517 वाहन चालकों का चालान किया गया।

भदोही में यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 517 वाहन चालकों का चालान किया गया। इनसे 6 लाख 64 हजार 500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान के साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा

.

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। स्कूलों में गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा पंपलेट बांटकर और लाउडस्पीकर के जरिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।

30 नवंबर तक चलेगा यातायात माह

भदोही में यातायात माह 1 नवंबर से 30 नवंबर तक चल रहा है। अभियान अब अंतिम चरण में है। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रमों के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान और शमन शुल्क वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अभियान में सहयोग करने की अपील की।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links