बुलंदशहर में चेयरमैन और ईओ के बीच विवाद:मारपीट का आरोप, कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर दी तहरीर

प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के खानपुर नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार शाम चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के बीच विवाद हो गया। ईओ रोहित कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष इमरान कुरैशी पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद न

.

विभागीय काम को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत कार्यालय में किसी विभागीय कार्य को लेकर चेयरमैन इमरान कुरैशी और ईओ रोहित कुमार के बीच कहासुनी शुरू हुई। ईओ का आरोप है कि विवाद के दौरान चेयरमैन ने उनके साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईओ को अपनी जान बचाने के लिए कार्यालय से बाहर निकलना पड़ा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

कर्मचारियों के साथ थाने पहुंचे ईओ

घटना से नाराज ईओ रोहित कुमार नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ थाना खानपुर पहुंचे। उन्होंने चेयरमैन के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और नगर पंचायत कर्मचारी भी थाने पहुंच गए।

समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप

मामले में ईओ पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया कि चेयरमैन ने थाने पहुंचकर समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। वहीं, कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे।

एसएसपी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links