मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सैफई में जुटे सपाई:तेज प्रताप और अभिषेक यादव ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया

उवैस चौधरी | इटावा2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

इटावा। सैफई में रविवार सुबह 11 बजे समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता एकत्र हुए। सभी ने नेताजी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके ब

.

2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य

करहल विधायक तेज प्रताप यादव ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी को लेकर की जा रही बयानबाजी पर कहा कि ये लोग जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। सभी जानते हैं कि किसके इशारे पर यह गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, लेकिन ये लोग लगातार समाजवादी पार्टी को निशाना बना रहे हैं। इनकी मंशा जनता समझ चुकी है। ऐसे गठबंधनों और बयानबाजी से समाजवादी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

सीटों पर जल्द होगा फैसला

इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि गठबंधन का लक्ष्य चुनाव जीतना है। जिस उम्मीदवार के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा होगी, उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। सीटों को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं है। दोनों दलों के नेता आपस में बैठकर जल्द ही इस पर फैसला करेंगे।

अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प

तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सभी लोग संकल्प लेते हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। प्रदेश में जिस तरह का माहौल दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास चाहती है। इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links