कानपुर में BBA छात्रा को बुर्का पहनाया, फोटो खींची:आरोपी बोला- इस्लाम अपनाओ और नमाज पढ़ो, वरना फोटो-वीडियो वायरल कर दूंगा

कानपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

कानपुर में 19 साल की BBA की छात्रा ने एक मुस्लिम महिला और युवक पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसे बुर्का पहनाया। फिर उसकी फोटो खींच ली। विरोध करने पर मारपीट की। धमकी दी कि अगर धर्म नहीं बदला तो फोटो को सोशल मीडिया पर श

.

उसने कहा कि आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहे हैं। रास्ते में उसे रोक कर अभद्रता कर रहे हैं। लगातार धमकियों के चलते उसे अपनी BBA की पढ़ाई छोड़नी पड़ी। छात्रा ने 2 सितंबर को रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

आरोप लगाया कि थाने में शिकायत के दौरान आरोपित पक्ष के कुछ पैरोकार थाने के बाहर पहुंचे और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

नानी के पड़ोस में रहता था आरोपित परिवार

छात्रा के मुताबिक, रावतपुर में उसकी नानी का घर रूबी खान के घर के पास है। वह बचपन से नानी के घर आती-जाती थी और रूबी खान को मामी कहती थी। करीब दो साल पहले रूबी के बच्चों को अरबी पढ़ाने के लिए रावतपुर स्थित जामा मस्जिद में पढ़ने वाला तौफीक नाम का युवक आता था।

तौफीक खुद को हाफिज बताता था। रूबी ने ही उसकी तौफीक से पहचान कराई थी। इसके बाद तीनों कभी-कभी साथ में चाय पीने के लिए बाहर भी जाते थे।

घर में बुर्का पहनाया, फोटो खींच ली

पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान एक दिन रूबी खान ने उसे अपने घर में बुर्का पहनाया और उसकी फोटो खींच ली। उस समय युवती ने फोटो खींचने का विरोध नहीं किया। उसका कहना है कि उसे अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर इसी फोटो का इस्तेमाल उसे धमकाने के लिए किया जाएगा।

छात्रा के अनुसार, एक दिन रूबी उसे चाय पिलाने के लिए बाहर लेकर गई थी। वहां तौफीक भी पहुंच गया। आरोप है कि तौफीक ने छात्रा से बुर्का पहनकर आने, मस्जिद में रहने और नमाज पढ़ने के लिए कहा। इसके साथ ही उस पर इस्लाम कबूल कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया।

छात्रा ने हिंदू धर्म छोड़ने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर रूबी और तौफीक ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही बुर्के में खींची गई फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

धमकियों के डर से BBA की पढ़ाई छोड़ी

पीड़िता ने बताया कि वह महाराजपुर के एक कॉलेज से BBA कर रही थी। उसका आरोप है कि रास्ते में रोककर परेशान करने, मारपीट और धर्म परिवर्तन के दबाव के कारण वह डर गई। नवंबर 2025 में उसने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी।

इसके बाद वह नानी के घर से दूर अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। युवती का आरोप है कि घर बदलने के बावजूद धमकियां और दबाव बंद नहीं हुआ। इस वजह से वह घर से बाहर निकलने में भी डरने लगी।

थाने पहुंची तो बाहर धमकी देने का आरोप

लगातार परेशान होने के बाद छात्रा ने 2 सितंबर को रावतपुर थाने में तहरीर दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय उसे ही गलत ठहराया। युवती का यह भी आरोप है कि शिकायत के दौरान आरोपित पक्ष के कुछ प्रभावशाली लोग थाने के बाहर पहुंचे और उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

युवती का कहना है कि तौफीक के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उसे आशंका है कि उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा सकते हैं।

पिता निजी सुरक्षा गार्ड, परिवार परेशान

पीड़िता के पिता निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनका कहना है कि बेटी के साथ हुई घटना और लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार परेशान है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links