खराब सड़कों-सफाई व्यवस्था पर बुंदेलखंड विकास सेना का प्रदर्शन:ललितपुर में तीन महीने बाद भी सड़कें गड्ढामुक्त नहीं होने पर नाराजगी

कुंदन पाल | ललितपुर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

ललितपुर शहर की खराब सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर बुंदेलखंड विकास सेना ने रविवार दोपहर दो बजे कंपनी बाग में प्रदर्शन किया। संगठन के केंद्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

.

प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों पर बने गहरे गड्ढों, गंदगी और मच्छरों की समस्या को लेकर जिला प्रशासन और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

हरीश कपूर टीटू ने कहा कि बारिश और अमृत योजना के तहत हुए कामों के कारण शहर की ज्यादातर सड़कें खराब हो गई हैं। आजादपुरा से तालाबपुरा होते हुए सावरकर चौक जाने वाला मार्ग, वर्णी कॉलेज से गोविंद सागर बांध तक की डेम रोड और वर्णी चौराहे से गांधीनगर-नई बस्ती जाने वाली सड़क की हालत खराब है।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। खराब सड़कों पर सफर के दौरान लगने वाले झटकों से लोगों को शारीरिक परेशानी हो रही है। कमर दर्द के मरीज बढ़ने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

टीटू ने कहा कि सड़कों पर हादसों का खतरा बना रहता है। शासन ने बारिश खत्म होने के बाद तीन महीने में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ है।

बुंदेलखंड विकास सेना ने जिला प्रशासन से शहर की सभी खराब सड़कों की मरम्मत कर उन्हें गड्ढामुक्त करने की मांग की। संगठन ने नगरपालिका से सफाई, जलनिकासी, नियमित फॉगिंग और मच्छर मारने वाली दवाओं का छिड़काव कराने को कहा।

संगठन ने चेतावनी दी कि जनसमस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह जनहित में आंदोलन करेगा।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links