सपा सरकार बनने पर PDA वर्ग को मिलेगा पूरा सम्मान:प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल बोले- जनता बदलाव चाहती है, भाजपा हटेगी तभी UP खुशहाल होगा

कुंदन पाल | ललितपुर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

ललितपुर जिले के महरौनी कस्बे में गुरुवार दोपहर समाजवादी पार्टी का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन स्थानीय गार्डन में आयोजित किया गया। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मुख्य अतिथि थे। एमएलसी शिक्षक विधायक मान सिंह यादव विश

.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि महरौनी की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हटेगी तभी उत्तर प्रदेश खुशहाल होगा।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। पाल ने कहा कि इस सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों का इस सरकार में भला नहीं हुआ है।

श्यामलाल पाल ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की मजबूत कड़ी बनकर उभरे हैं। उन्होंने वादा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीडीए वर्ग को पूरा सम्मान और सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान बचाने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार लाना जरूरी है।

इस मौके पर पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामविलास रजक, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शत्रुधन यादव ,व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह सलूजा, शिशुपाल सिंह लोधी , समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

इसके अलावा, ग्राम पड़वा में समाजवादी पार्टी के मेघनाथ खंगा ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। श्यामलाल पाल ने समाजवादी पार्टी नेता स्व. प्रसन्न जैन नोहरकलां के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। वहीं, कुछ पुराने कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की कि उन्हें कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी जाती है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links