- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mahoba
- Mahoba Assault Case | Youth Brutally Attacked In Charkhari
महोबा में बाइक टक्कर के बाद युवक के साथ बर्बरता:प्राइवेट पार्ट में धारदार हथियार डालने का आरोप, गंभीर रूप से चोटिल
- कॉपी लिंक

महोबा के चरखारी में रविवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर के बाद तीन युवकों ने दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में लोहे का धारदार हथियार डाल दिया। गंभीर हालत में घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किय
घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के पास दोपहर करीब तीन बजे हुई। घायल युवक के साथी रमेश के मुताबिक, वह टिलवापुरा के रहने वाले अपने मित्र जय सिंह के साथ गोवर्धन नाथ जी मेले से लौट रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
रमेश के मुताबिक, दोनों बाइक गिरने के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने जय सिंह को पीटने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का धारदार हथियार डाल दिया। इसके बाद वे उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।
परिजन सरकारी एंबुलेंस से जय सिंह को चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसे महोबा जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि जय सिंह के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आई है और काफी खून बह रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना की जांच में जुटी है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















