10 दिन के खादी महोत्सव में 2 करोड़ की बिक्री:19 नवंबर से आयोजित मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की खरीदारी

नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

मिर्जापुर में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित 10 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी महोत्सव-2026 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। 19 नवंबर से आयोजित इस महोत्सव में करीब 2 करोड़ रुपये की बिक्र

.

समापन समारोह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह और उपायुक्त एनआरएलएम रमाशंकर सिंह भी मौजूद रहे।

देखें, 3 तस्वीरें…

जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अचार सहित अन्य उत्पादों की खरीदारी भी की।

ग्रामीण उद्यमियों को मिलता है बेहतर मंच

जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियां लघु उद्योगों, ग्रामीण उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और बिक्री का बेहतर मंच उपलब्ध कराती हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है। साथ ही आम लोगों को स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को अपनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग के प्रति लोगों के बढ़ते लगाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर होने चाहिए। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह की प्रशंसा की।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया सम्मानित

समापन अवसर पर मंडल स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में सोनभद्र के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी वाराणसी यू.पी. सिंह, भदोही के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त लेखा परीक्षक राकेश मोहन गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

खादी महोत्सव का आयोजन स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। इससे लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी प्रोत्साहन मिला।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links