- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Nainital
- Uttarakhand High Court Seeks Status Report On Rekha Arya Husband Bail Plea
रेखा आर्या के पति और भतीजे को फिलहाल राहत नहीं:हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी केस की स्थिति, एससी-एसटी अदालत पहले ही खारिज कर चुकी याचिकाएं
- कॉपी लिंक

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी और उनके भतीजे सत्येंद्र राठौर को उत्तराखंड हाईकोर्ट से फिलहाल जमानत नहीं मिली है। दोनों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को एक दिसंबर तक मामले की स्थिति स्पष्
न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने यह आदेश दिया। दोनों याचिकाकर्ताओं ने अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर दावा किया है कि पुलिस और एसआईटी ने गलत तथ्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले 26 नवंबर 2026 को देहरादून की विशेष एससी/एसटी अदालत ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट का रुख किया।
एससी-एसटी अदालत से खारिज हो चुकी है जमानत अर्जी
गिरधारी लाल साहू और सत्येंद्र राठौर ने देहरादून की विशेष एससी/एसटी अदालत में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी। 26 नवंबर को अदालत ने दोनों की अर्जियां खारिज कर दीं। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर कर जमानत की मांग की।
रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को दर्ज कराया था मुकदमा
मामले के अनुसार, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर 2026 को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एफआईआर में मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनियों के निदेशक पद से हटाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपशब्द कहने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
गिरफ्तारी पर रोक की याचिका भी हो चुकी है खारिज
एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरधारी लाल साहू फरार हो गया था। उसने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका भी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी।
झांसी से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे दोनों
एसआईटी ने दबिश देकर गिरधारी लाल साहू और सत्येंद्र राठौर को झांसी से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। तब से दोनों जेल में हैं। अब हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से एक दिसंबर तक मामले की स्थिति बताने को कहा है।






















