नल से घर तक पहुंचने वाले पानी का होगा टेस्ट:पहाड़ में हर 3 महीने-मैदान में 6 महीने बाद जांच, गांव की कमेटी करेगी निगरानी; गुणवत्ता पर नजर

देहरादून48 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
अब पानी की शुद्धता पर नहीं चलेगी लापरवाही, गांवों में बनेंगी निगरानी समितियां - Dainik Bhaskar
अब पानी की शुद्धता पर नहीं चलेगी लापरवाही, गांवों में बनेंगी निगरानी समितियां

नल से पानी आना ही अब पर्याप्त नहीं होगा, उसकी गुणवत्ता भी जांच के दायरे में रहेगी। गांवों में लोगों को मिलने वाले पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन ने निगरानी का नया खाका तैयार किया है। खास बात यह है कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों के लि

.

जल जीवन मिशन के तहत अब पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए भौगोलिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा गया है। देहरादून जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में सालभर में चार बार यानी हर तीन महीने में पानी की जांच होगी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में साल में दो बार छह-छह महीने के अंतराल पर नमूनों की जांच की जाएगी। इस व्यवस्था का मकसद पेयजल स्रोतों से लेकर घरों तक पहुंचने वाले पानी की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखना है।

14 मानकों पर होगी पानी की पड़ताल

पानी की शुद्धता केवल उसके साफ दिखाई देने से तय नहीं होगी। इसके लिए रंग, गंध, गंदलापन, पीएच मान, टीडीएस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कार्बोनेट, बाइकार्बोनेट, क्लोराइड, फ्लोराइड, आयरन, नाइट्रेट, आर्सेनिक, क्लोरीन और बैक्टीरियोलॉजिकल तत्वों की जांच की जाएगी। इन परीक्षणों से पानी के भौतिक, रासायनिक और जैविक गुणों का पता लगाया जाएगा। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर संबंधित जल स्रोत के शुद्धिकरण और सुधार की कार्रवाई की जाएगी।

गांव की कमेटी भी करेगी पानी की निगरानी

पेयजल की गुणवत्ता जांचने की जिम्मेदारी केवल विभागीय अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी। ग्राम पंचायतों में गठित स्वच्छता एवं जल समितियां भी इसमें भूमिका निभाएंगी। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताओं को पानी की जांच का प्रशिक्षण दिया गया है। इन्हें फील्ड टेस्ट किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। इनके जरिए 12 मानकों पर मौके पर ही पानी की जांच की जा सकेगी। जिन मानकों की जांच फील्ड किट से संभव नहीं होगी, उनके नमूने जल संस्थान की प्रयोगशालाओं में भेजे जाएंगे।

देहरादून जिले की 409 ग्राम पंचायतों के लिए जल जीवन मिशन के तहत 760 पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से 737 योजनाएं पूरी होकर संचालित हो रही हैं, जबकि 23 योजनाओं पर काम जारी है। ये योजनाएं प्राकृतिक जल स्रोतों, ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंकों पर निर्भर हैं। ऐसे में जलापूर्ति के साथ पानी की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी जरूरी है।

हर घर तक सुरक्षित पानी पहुंचाना लक्ष्य

जल जीवन मिशन के जिला प्रबंधक राजेंद्र भंडारी के मुताबिक, विभाग का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए पानी की आपूर्ति के साथ उसकी गुणवत्ता की भी नियमित निगरानी की जा रही है। जांच में कमी मिलने पर संबंधित स्रोत को शुद्ध करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links