- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Jamshedpur
- Adityapur News | Police Rescue Girl From Kharkai Bridge Suicide Attempt
युवती ने खरकई पुल से नदी में छलांग लगाई:आदित्यपुर पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया, अभियान में मदद करने वालों को सम्मानित करेगी
- कॉपी लिंक

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवती ने खरकई पुल से नदी में छलांग लगा दी। आदित्यपुर पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला।
इसके बाद पुलिस युवती को आदित्यपुर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसने किन परिस्थितियों में छलांग लगाई और इसकी वजह क्या थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने रेस्क्यू में मदद करने वाले लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से युवती की जान बचाने में मदद मिली।
थाना प्रभारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन में भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने की घोषणा की है। पुलिस युवती की पहचान और पुल से छलांग लगाने की वजह का पता लगा रही है।
रोपवे बंद होने से त्रिकुट पहाड़ पहुंचना मुश्किल: शालिग्राम पत्थर तक जाने के लिए करनी पड़ती है दो घंटे की चढ़ाई, स्थानीय रोजगार घटा
1:52गिरिडीह में दुकान में लगी आग, आधा सामान जला: नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लाखों के नुकसान का अनुमान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
0:52जामताड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत: भंडारों के पास हुआ हादसा, धनबाद जाते वक्त हुआ रोड एक्सीडेंट
0:33बेमौसम बारिश से धान की फसल को नुकसान का खतरा: झारखंड में किसान तैयार फसल बचाने में जुटे, कृषि वैज्ञानिक ने दिए बचाव के टिप्स
1:17






















