युवक पर फायरिंग कर थार में भागे बदमाश:दुकान के बाहर पिकअप में तोड़फोड़ की; नौकरी से निकाले जाने के बाद हुई रंजिश

जयपुर38 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर में आपसी रंजिश में एक युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। थार सवार हमलावरों ने एक दुकान के खड़ी दो पिकअप में तोड़फोड़ की।

उसके बाद वहां काम करने वाले एक युवक पर फायरिंग कर भाग गए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। मामला नारायण विहार थाने का है।

काम से निकाले जाने के बाद हुई थी रंजिश

पुलिस ने बताया कि नारायण विहार में हरिओम धर्मकांटा के पास निरंकार बजरी सप्लायर नाम से दुकान है। दुकान पर महेन्द्र (34) और सचिन नाम का युवक काम करता था। साल 2021 में सचिन को काम से निकाल दिया गया था। इसके बाद से सचिन और महेन्द्र की आपसी रंजिश हो गई थी।

पुरानी रंजिश के चलते सोमवार रात करीब 12 बजे सचिन दुकान पर पहुंचा और बाहर खड़ी दो पिकअप में तोड़फोड़ कर फरार हो गया। थार जीप में अपने दो-तीन साथियों के साथ आज तड़के करीब 3:30 बजे दोबारा दुकान पर आया। गाली-गलौच कर महेन्द्र को बाहर बुलाया।

उसके बाहर आते ही फायर कर दिया। महेन्द्र ने जान बचाने के लिए गेट बंद कर लिया, जिसके बाद दो ओर फायर किए। फायरिंग कर थार जीप सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। नारायण विहार थाना पुलिस फायरिंग की सूचना पर मौके पर पहुंची और नाकाबंदी करवाई।

.
खबरें और भी हैं...

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links