एमपी के 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे:यूपी के 10 शहरों में AQI 200 पार, उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली53 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

यूपी में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को 21 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। इधर, नोएडा-गाजियाबाद समेत 30 से ज्यादा शहरों की हवा दूषित हो गई है। 10 शहरों का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार रिकॉर्ड किया गया।

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। सोमवार को इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

राजस्थान में दो दिन हुई बारिश ने दिन में सर्दी बढ़ा दी है। सोमवार को बीकानेर, जयपुर संभाग के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रहा।

उत्तराखंड के सभी जिलों में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ती जा रही है। इसके चलते राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों को शीतलहर से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है।
हिमाचल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से टूरिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। हिमाचल के रोहतांग पास में मस्ती करते पर्यटक।
हिमाचल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से टूरिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है। हिमाचल के रोहतांग पास में मस्ती करते पर्यटक।
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग पास में सड़क पर ब्लैक आइस जमने से एक टूरिस्ट बस स्लिप हो गई।
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग पास में सड़क पर ब्लैक आइस जमने से एक टूरिस्ट बस स्लिप हो गई।
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। तस्वीर भोपाल की है।
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। तस्वीर भोपाल की है।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links