- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Alwar
- Alwar Weather Update | Cold Wave Hits City, Temperature To Drop Soon
अलवर में बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड:न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक

अलवर में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे से ही हल्की ठंडी हवा चल रही है।
रविवार को दिनभर बादल छाने और करीब आधे घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होने के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रात के न्यूनतम तापमान में भी अब धीरे-धीरे गिरावट दर्ज होने लगी है।
जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट होगी।
17 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, 18 को 28 डिग्री और 19 नवंबर को 27 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
वहीं न्यूनतम तापमान भी 19 नवंबर तक 11 डिग्री तक आ सकता है। यानि दो दिन बाद अलवर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ जाएगा जिससे मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी।
सुबह-शाम ठंड बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। ऐसे में दिन के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात के समय सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
फिलहाल गांवों में लोग सुबह के समय अलाव पर हाथ सेंकते भी नजर आ रहे हैं। और सूखी घास फूस पर ओस की बूंदे भी हैं।
छठ-पर्व पर 5 बजे से ही सागर में उतरे श्रद्धालु: उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, 36 घंटे का निर्जला व्रत आज पूरा
0:36अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने अलवर-सागर पर उमड़े श्रद्धालु: 36 घंटे के निर्जला व्रती महिलाओं ने की छठ मैया की पूजा
1:27लोकसभाध्यक्ष बिरला ने अलवर में जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि: मंत्री संजय शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं से भी की चर्चा
0:30






















