- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Bareilly
- Bareilly Dense Fog Alert | Low Visibility Impacts Traffic Movement
बरेली में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी कम:सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार हुई कम, हल्की बूंदाबांदी के आसार
- कॉपी लिंक

बरेली में सोमवार सुबह घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार के मुकाबले आज कोहरा अधिक घना नजर आ रहा है और शहर से लेकर आसपास के ग्रामीण इलाकों तक इसकी मोटी चादर छाई हुई है। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण सड़कों और फ्लाईओवर पर कुछ दूरी तक भी
कोहरे का सबसे ज्यादा असर खुले इलाकों, पुलों और हाईवे पर देखने को मिल रहा है। रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में भी घनी धुंध छाई हुई है। सुबह के समय मौसम में ठंडक का अहसास बढ़ गया है, जिससे काम पर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और लंबी दूरी के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने की संभावना है, हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।
आज हल्की बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते सोमवार को बरेली समेत पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है। आज दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
16 से 18 नवंबर के बीच बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने के बाद मौसम साफ होने लगेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इन हवाओं के चलने से 16 से 18 नवंबर के बीच प्रदेश के दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है।
नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बदल रहा मौसम का मिजाज नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत के साथ ही मौसम करवट ले रहा है। अब तक दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही थी, लेकिन तापमान में गिरावट के बाद अब दिन में भी ठंडक बढ़ेगी और दोपहर की गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में रात की ठंड बढ़ने के साथ-साथ सुबह के समय कोहरा और घना होने के आसार हैं। ऐसे में सुबह के वक्त हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















