छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:बस्तर संभाग में बदला रहेगा मौसम, 11 जिलों में रात का पारा 15° से नीचे

7 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
पेंड्रा में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है।  - Dainik Bhaskar
पेंड्रा में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज (सोमवार) मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इनमें कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट

.

वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

अंबिकापुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा

प्रदेश में रात के तापमान में ठंड का असर बना हुआ है। रविवार को अंबिकापुर में सबसे कम 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।

रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 और 0.4 डिग्री अधिक रहा।

माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, बिलासपुर में 16.7 डिग्री, पेण्ड्रारोड में 14.8 डिग्री, जगदलपुर में 14.5 डिग्री और दुर्ग में 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रायपुर में सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय : सुबह 6:15 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 5:23 बजे

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links