- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Rajasthan BJP Cadre System Failure | Prahalad Gunjal Statement News
प्रहलाद गुंजल बोले- चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारा:बीजेपी में कैडर सिस्टम खत्म, सरकारी मशीनरी को सत्ता बचाने का हथियार बनाया
- कॉपी लिंक

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा है कि राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। भाजपा का कैडर निराश और हताश है। इसका बड़ा कारण यह है कि पार्टी ने कैडर सिस्टम को समाप्त कर सरकारी मशीनरी को अपनी सत्ता बचाने का हथियार बना लिया है।
जब पार्टी ने अपने कैडर से मुंह मोड़ा तो कैडर ने भी पार्टी से दूरी बना ली। इसका उदाहरण बूंदी में देखने को मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं कि 40-50 साल पुराने कार्यकर्ता, रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी (संविदा) के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। भाजपा का कैडर हताश और निराश है।

उन्होंने कहा- पंचायत चुनाव के परिणाम 2028 के विधानसभा चुनाव का आईना है। भाजपा को जितनी सीटें मिली हैं, उनमें नोटा और तीसरे मोर्चे को मिली सीटें जोड़ दें तो आंकड़ा 19-20 तक ही पहुंचता है। भाजपा ने बड़े आत्मविश्वास के साथ इन चुनावों को 2028 का सेमीफाइनल बताकर प्रचारित किया था, लेकिन राजस्थान की जनता का मूड देखकर अब मैं कह सकता हूं कि जनता ने सेमीफाइनल नहीं, बल्कि 2028 के फाइनल का रास्ता दिखा दिया है।
गुंजल ने कहा- राजस्थान की जनता देख रही है कि भाजपा का एजेंडा किसी भी तरह सत्ता हासिल करना और सत्ता में बने रहना है। इसके लिए सरकारी मशीनरी के दम पर संस्थाओं को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। निकाय चुनाव में भी जनता ने भाजपा का यह रवैया देखा। इसी कारण पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा को दंडित किया है। पंचायत चुनाव का जनादेश भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।
उन्होंने कहा- भाजपा को सत्ता में आए तीन साल हो गए हैं, लेकिन गांवों में विकास नजर नहीं आ रहा। लोगों को महसूस नहीं हो रहा कि प्रदेश में कोई नई सरकार आई है। तीन साल में विकास के नाम पर जनता के भरोसे के साथ छल हुआ है और लोगों के साथ नाइंसाफी हुई है।
बूंदी की आठ पंचायत समितियों में पांच पर कांग्रेस का बहुमत
गुंजल ने कहा कि बूंदी जिले की आठ पंचायत समितियों में से पांच में कांग्रेस का बहुमत है। बसपा के कारण कुछ जगह पूर्ण बहुमत की स्थिति नहीं बन पाई, लेकिन अधिकतर जगह कांग्रेस के बोर्ड बनेंगे। जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है और भाजपा को नकारा है। भाजपा के पास एक भी पंचायत समिति में बहुमत नहीं है।
नरेश मीणा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी राजनीतिक लाइन मजबूत करने, काम करने और संघर्ष करने का अधिकार है। इस पर मैं क्या टिप्पणी करूं।

जैसलमेर में 21 में से 20 सीटें कांग्रेस को मिलीं
गुंजल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जैसलमेर का प्रभारी बनाया था। हम भी यह मानकर नहीं चल रहे थे कि 21 में से 20 सीटें कांग्रेस के खाते में आ जाएंगी, लेकिन यह जनता का मूड था। पूरी ताकत लगाने के बावजूद भाजपा केवल एक सीट जीत पाई, वह भी मामूली अंतर से। जैसलमेर में 21 में से 20 सीटें कांग्रेस को मिली हैं।
JEE-Main 2027 के लिए रोज 1 लाख से ज्यादा आवेदन: जनवरी सेशन में 13.50 लाख रजिस्ट्रेशन, 2.10 लाख स्टूडेंट्स ने नहीं कराई फीस जमा
0:28कोटा के हॉस्पिटल से अटेंडर के रुपए चोरी: गैलरी में सोते समय जेब से निकाल ले गया बदमाश, पिता के इलाज के लिए रखे थे
0:30चुनाव में हार के बाद मंत्री दिलावर बोले-ये छोटे इलेक्शन: पार्टी के आधार पर कम और व्यक्ति के आधार पर ज्यादा वोट मिलता है
1:13कोटा से पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था: ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, लोकसभा अध्यक्ष के प्रयासों से 8 साल बाद मिला वीजा
1:48






















