नगर निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर को पीटा, VIDEO:प्रयागराज में दस्तावेज लेने पहुंचे लोगों ने मारपीट की, कर्मचारी बोले-कार्रवाई हो

सचिन प्रजापति | प्रयागराज2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

प्रयागराज के झूंसी स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में दबंगों ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कार्यालय में दस्तावेज लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कर्मचारी से बातचीत के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने कार्यालय के अंदर ही कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ मारपीट शुरू कर दी।

कर्मचारी की पिटाई से जोनल कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद दूसरे कर्मचारी भी सहम गए। कार्यालय के अंदर कर्मचारी के साथ हुई मारपीट को लेकर नगर निगम के अन्य कर्मचारियों में नाराजगी है।

घटना का 57 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नगर निगम कार्यालय के अंदर मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित कंप्यूटर ऑपरेटर ने झूंसी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सरकारी कार्यालय के अंदर कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई का इंतजार है।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links