• Hindi News
  • Opinion
  • Pt. Vijayshankar Mehta Column | Spiritual Discipline & Mindful Living

पं. विजयशंकर मेहता का कॉलम:शरीर से अनुशासन साधें, वचन से मीठा बोलें, मन से शुद्ध रहें

31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
पं. विजयशंकर मेहता - Dainik Bhaskar
पं. विजयशंकर मेहता

तुलसीदास जी एक ही पंक्ति में भगवान द्वारा दिए आश्वासन बताते हैं और भगवान भक्तों से क्या अपेक्षा रखते हैं, यह भी व्यक्त कर देते हैं। श्रीराम ने काकभुशुंडिजी से कहा- मोहि भगत प्रिय संतत अस बिचारि सुनु काग, कायँ बचन मन मम पद करेसु अचल अनुराग।

हे काग सुन, मुझे भक्त निरंतर प्रिय हैं। ऐसा विचार कर शरीर, वचन और मन से मेरे चरणों में अटल प्रेम करना। भगवान कह रहे हैं मैं अपने भक्तों से निरंतर प्रेम करता हूं। और इसी के साथ वे भक्तों से अपेक्षा करते हैं कि तुम भी शरीर, वचन, मन से मुझे प्रेम करना।

प्रबंधन के जानकार कहते हैं कि किसी कार्य में 50% से अधिक सफलता की संभावना हो, तभी उसे हाथ में लें और उसकी टाइमलाइन भी तय करें। यहां दोनों बातें हैं। 50% से ज्यादा सफलता की संभावना तब आती है।

जब हम शरीर, वचन, मन से काम करते हैं और टाइमलाइन का अर्थ है निरंतर। तो शरीर से अनुशासन साधें, वचन से मीठा बोलें, मन से शुद्ध रहें। भगवान के निरंतर प्रेम की धारा हमारी ओर बह चलेगी।

.

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links