अररिया में 122 किलो गांजा पकड़ा, 5 अरेस्ट:नेपाल से तस्करी कर ला रहे थे, पिकअप, बाइक और 4 मोबाइल जब्त

अररिया57 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

अररिया के कुर्साकांटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 122 किलो गांजे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक बोलेरो पिकअप, एक बाइक और चार एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए हैं।

.

शुरुआती जांच में गांजे की खेप नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाए जाने की बात सामने आई है।

कुर्साकांटा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से गांजे की खेप भारतीय इलाके में लाई जा रही है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने महेशकूट बासपट्टी के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला।

पिकअप के आगे चल रहे थे तीन लोग

पुलिस के मुताबिक, पिकअप के आगे एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। वे कथित तौर पर लाइनमैन बनकर चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया। गांजे का वजन कराने पर कुल 122 किलो होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के सिनबारी वार्ड नंबर-6 निवासी सुभाष कुमार मंडल (28), भलुआ वार्ड नंबर-4 निवासी मोहम्मद हजरत (25), आशाभाग बटराहा वार्ड नंबर-14 निवासी अजहर अंसारी (20), अकमल अंसारी (20) और मुसलेमुद्दीन अंसारी (21) के रूप में हुई है।

दो वाहन और चार मोबाइल जब्त

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप (BR 11GB 3959), स्प्लेंडर प्लस बाइक (BR 38 AC 2922) और चार एंड्रॉयड मोबाइल जब्त किए हैं।

नेपाल से खेप लाने की जांच जारी

थानाध्यक्ष के अनुसार, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि गांजे की खेप नेपाल से कपड़फोड़ा-लक्ष्मीपुर के रास्ते महेशकूट होते हुए अररिया लाई जा रही थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links