उपकारा बगहा में 17 बंदियों ने किया चार दिवसीय छठ व्रत

बगहा-229 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज|बगहा-2

.

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की आस्था व उत्साह उपकारा बगहा में दिखा। जेल की चारदीवारी के भीतर अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे 17 बंदियों ने चार दिवसीय छठ व्रत रखा। जेल प्रशासन ने पूजा सामग्री की व्यवस्था कर अर्घ्य के लिए तालाब तैयार कराया, पूजा कराने के लिए आचार्य की व्यवस्था की गई। जेल प्रशासन ने छठ पूजा के विधि-विधान और मंत्रोच्चार के लिए आचार्य और विद्वान पंडितों को बुलाया। जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि छठ व्रत करने वाले बंदियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी गईं। पूजा सामग्री, अर्घ्य, धार्मिक अनुष्ठान की समुचित व्यवस्था रही। जेलर शशांक मिश्रा ने बताया कि उपकारा बगहा में अभी 266 बंदी हैं। इनमें 246 पुरुष, 20 महिला बंदी हैं। इस साल 17 बंदियों ने छठ व्रत किया। इनमें 5 पुरुष, 12 महिला बंदी हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links