- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gayaji
- Gaya Junction Train Accident | Passenger Dies While Boarding Train
गया जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते गिरा यात्री, कटकर मौत:प्लेटफॉर्म-6 पर हादसा; क्षतिग्रस्त मोबाइल से पहचान नहीं हो सकी, बैग के कागजात जांच रही आरपीएफ
- कॉपी लिंक

गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म-6 पर शनिवार सुबह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास मिला मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त था और चालू नहीं हो रहा था।
बैग से मिले कागजात के आधार पर पहचान की कोशिश में पुलिस
मृतक के बैग में सब्जी, बाल-दाढ़ी बनाने का सामान और कुछ कागजात मिले हैं। आरपीएफ कागजात और सामान के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। बैग में मिले कागजात से उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। अभी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि यात्री ट्रेन में चढ़ते समय गिर गया था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

मृतक के पास से बरामद मोबाइल टूटा
मृतक के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है, लेकिन वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और चालू नहीं हो रहा है। इस कारण अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास से मिली बैग में रखे सामान तथा कागजात के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आरपीएफ की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। पटना निवासी होने की आशंका, पहचान की पुष्टि नहीं प्रारंभिक जानकारी में मृतक के पटना निवासी होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मृतक के पास से बरामद सभी सामानों की जांच कर रही है। पहचान सुनिश्चित होने के बाद उसके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गया जंक्शन जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद यात्रियों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा बनी रही। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचना है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















