मुंगेर में किसान की पीटकर हत्या, हाथ-पैर टूटे:बेटे के अपहरण मामले में जेल गए आरोपियों पर आरोप, शौच के लिए निकले थे

मुंगेर21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची नाकी गांव में शुक्रवार सुबह रंगलाल मंडल (50) की पीटकर हत्या कर दी गई। वह शौच के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए लोगों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया।

.

मारपीट में उनके दोनों हाथ-पैर टूट गए और सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनका शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में मिला।

रंगलाल के भाई साजन कुमार मंडल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे रंगलाल घर से निकले थे। उनकी पत्नी पूनम देवी सुबह करीब 5 बजे जगीं। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

सुबह करीब 6 बजे तक पता नहीं चलने पर परिवार के लोग उनकी तलाश करने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के बाहर धान के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे तो शव रंगलाल का था। वहां खून बिखरा था और उनके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे।

इसके बाद परिजन उन्हें बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बेटे के अपहरण मामले में जेल गए लोगों पर आरोप

परिजनों ने हत्या का आरोप उन लोगों पर लगाया है, जो 2021 में रंगलाल के बेटे के अपहरण मामले में जेल गए थे। रंगलाल के भाई साजन कुमार मंडल के अनुसार, वर्ष 2021 में उनके मंझले बेटे सचिन कुमार का अपहरण हुआ था।

आरोप है कि गोतिया नीतीश कुमार, नीरज कुमार और सन्नी कुमार ने रुपए मांगने के लिए सचिन का अपहरण किया था।

रंगलाल ने इस मामले में शामपुर थाना में लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सचिन को सुरक्षित बरामद कर लिया था। इसके बाद नीतीश कुमार, सन्नी कुमार और नीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

परिजनों का आरोप है कि तीनों आरोपी करीब छह महीने पहले जेल से छूटकर गांव लौटे थे। जेल जाने की रंजिश में वे रंगलाल से बदला लेने की फिराक में थे। परिवार का दावा है कि शुक्रवार सुबह तीनों ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर रंगलाल की हत्या कर दी।

दोनों हाथ-पैर टूटे, सिर पर भी गंभीर चोट

सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर के डीएसपी अभय कुमार और शामपुर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। डीएसपी ने बताया कि रंगलाल का शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में मिला।

जांच में उनके दोनों हाथ-पैर टूटे हुए पाए गए। सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे। प्रारंभिक जांच में बेरहमी से मारपीट कर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

डीएसपी के अनुसार, परिजनों ने मृतक के बेटे के पूर्व में हुए अपहरण और पड़ोसियों के साथ पुराने विवाद की जानकारी दी है। प्रथम दृष्टया इसी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका है।

विशेष टीम ने जुटाए साक्ष्य, गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष जांच टीम को बुलाया गया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

इधर, परिजनों ने नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links